{"_id":"5e23e7f18ebc3e4b3e3e8585","slug":"three-teacher-got-government-job-based-on-fake-degree-in-uttarakhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिग्री-असली नौकरी: तीन शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों से पाई सरकारी नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिग्री-असली नौकरी: तीन शिक्षकों ने फर्जी दस्तावेजों से पाई सरकारी नौकरी
Sun, 19 Jan 2020 10:57 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 Jan 2020 10:57 AM IST
सार
- एसआईटी के शिकंजे में आने से पहले ही तीनों भूमिगत
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षक बने ऊधमसिंह नगर के तीन शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिन शिक्षकों ने यह फर्जीवाड़ा किया है वे एसआईटी की जांच शुरू होने से पहले ही भूमिगत हो गए हैं। विभागीय जांच में भी इन शिक्षकों द्वारा दस्तावेजों में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर में बाजपुर समेत दो अन्य विद्यालयों में तैनात तीन युवकों ने सरकार के मानकों को ताख पर रखकर नौकरी हासिल की थी। तीनों शिक्षकों ने दूसरे के दस्तावेज लगाकर सरकारी नौकरी हासिल की है। इसमें विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी उजागर हुई है।
विज्ञापन
एसआईटी सूत्रों के अनुसार जिले के इन आरोपित शिक्षकों को दस्तावेजों के साथ तलब किया था लेकिन वे अभी तक नहीं पहुंच पाए। इस संबंध में संबंधित स्कूलों से पता किया तो मालूम हुआ कि शिक्षक लंबे समय से अपने-अपने स्कूलों से नदारद हैं। एसआईटी अधिकारियों ने लापता शिक्षकों की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी है ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। इनके द्वारा दूसरों के दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने की मामला सामने आया है। एसआईटी की जांच के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
-आरसी आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी, यूएस नगर
शिक्षकों के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। इनके द्वारा दूसरों के दस्तावेज लगाकर नौकरी पाने की मामला सामने आया है। एसआईटी की जांच के बाद इन पर कार्रवाई की जाएगी।
-आरसी आर्या, मुख्य शिक्षा अधिकारी, यूएस नगर