फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime Three smugglers of Cobra gang arrested for serving cocaine and smack to students

Dehradun: कोबरा गैंग के तीन तस्कर गिरफ्तार, शिक्षण संस्थानों के छात्रों को परोस रहे थे कोकीन और स्मैक

Tue, 06 Feb 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 06 Feb 2024 06:17 PM IST
सार

ग्राहक को कोकीन खरीदना होता है वह प्रिंस के क्यूआर कोड पर पैसा जमा करा देता है। इसके बाद सरोवर इस कोकीन को मोहित नाम के व्यक्ति को बेच देता है। फिर वही बताता है कि डिलीवरी किसे और कब की जानी है।

विज्ञापन
Dehradun Crime Three smugglers of Cobra gang arrested for serving cocaine and smack to students
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

लंबे समय बाद एक बार फिर राजधानी में कोकीन तस्करी का मामला सामने आया है। राजपुर पुलिस ने कोकीन और स्मैक के साथ कोबरा गैंग के तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग शिक्षण संस्थानों के आसपास सक्रिय रहकर ऑनलाइन भुगतान लेकर तस्करी करता है। प्रेमनगर पुलिस ने भी हेरोइन और चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सभी पांचों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।I

विज्ञापन


राजपुर में सक्रिय था कोबरा गैंग
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजपुर पुलिस को ओल्ड मसूरी रोड स्थित शहंशाही रिजॉर्ट के पास कुछ नशा तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने चेकिंग शुरू की तो एक युवक सरोवर कुमार निवासी कांवली रोड पर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास 3.30 ग्राम कोकीन मिली। आरोपी के खिलाफ राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह कॉलेज के आसपास के छात्रों को इस कोकीन की सप्लाई करता है। उसने कोकीन सप्लाई करने वाले दो युवकों तनिष्क और प्रिंस का नाम भी बताया। पुलिस ने तनिष्क निवासी ओल्ड कनॉट पैलेस चकराता रोड और प्रिंस निवासी कृष्णनगर गढ़ी कैंट को भी गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के पास से 38 ग्राम से ज्यादा स्मैक बरामद हुई।
विज्ञापन


Uttarkashi Fire: मोरी के एक आवासीय मकान में लगी आग, ये बताई जा रही वजह; ऐसे बची लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


कोड नाम से होती है सप्लाई
सरोवर ने पुलिस को बताया कि जिस ग्राहक को कोकीन खरीदना होता है वह प्रिंस के क्यूआर कोड पर पैसा जमा करा देता है। इसके बाद सरोवर इस कोकीन को मोहित नाम के व्यक्ति को बेच देता है। फिर वही बताता है कि डिलीवरी किसे और कब की जानी है। डिलीवरी के लिए मोहित सप्लायर का कोड नाम निर्धारित करता है। सप्लाई लेने वाले व्यक्ति को माल सप्लाई से पहले ही कोड नाम बता दिया जाता है। उसके बाद इसे सप्लाई कर दिया जाता है। दोनों कुख्यात कोबरा गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं। इस गैंग के अन्य लोगों की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द ही कुछ और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।I

प्रेमनगर में पकड़े गए हेरोइन और चरस के साथ तस्कर
एसएसपी ने बताया कि प्रेमनगर पुलिस ने भी चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोका था। इन्होंने अपने नाम राहुल कुमार निवासी चंपारण बिहार और विजय कुमार निवासी चंपारण बिहार बताए। राहुल के पास 125 ग्राम चरस और विजय के पास से 5.38 ग्राम हेरोइन मिली। ये दोनों नशीले पदार्थों को क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों के आसपास के छात्रों को बेचते हैं। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed