फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three positions including president in DAV triangular contest

डीएवी में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर त्रिकोणीय मुकाबला

Thu, 05 Sep 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three positions including president in DAV triangular contest
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव में इस साल अध्यक्ष समेत तीन पदों पर मुकाबला त्रिकोणीय होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव पद के लिए तीन-तीन दावेदार हैं। बुधवार को चुनावी मैदान से चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में कुल 29 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर डीएवी कॉलेज में एनएसयूआई के प्रत्याशी हिमांशु रावत के खिलाफ एबीवीपी की ओर से दर्ज आपत्ति खारिज हो गई है। एनएसयूआई से नाराज विजय सिंह ने अध्यक्ष पद से अपना नाम वापस ले लिया है। कॉलेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. गोपाल क्षेत्री ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर तमन्ना, विवि प्रतिनिधि पद पर सोनाली और आयुषी सकलानी ने अपने नाम वापस लिए हैं। मुख्य नियंता मेजर अतुल सिंह ने बताया कि छात्र संगठन चुनाव प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। उनसे लगातार शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

किस पद पर कौन प्रत्याशी
अध्यक्ष : निखिल शर्मा (निर्दलीय), सागर तोमर (एबीवीपी) और हिमांशु रावत (एनएसयूआई)।
उपाध्यक्ष : अंजना (सक्षम ग्रुप), पारितोष सिंह (दिवाकर ग्रुप) और सुप्रिया भंडारी (एसएफआई)।
महासचिव : नबोध सिंह परमार (निश्चय ग्रुप), नीरज सिंह चौहान (सत्यम शिवम) और संदीप कुकरेती (आर्यन)।
सहसचिव : अवलोक शर्मा, अंशिका शर्मा, आकांक्षा, प्रकृति रोहिला, रिया पुन्दोला, शिवानी तोमर और क्षितिज बोरा।
विवि प्रतिनिधि : राजेश भट्ट (एनएसयूआई), सचिन कुमार, संजय सिंह परगाईं, सौरभ सिंह नेगी।
कोषाध्यक्ष : ऋषि मोहन चौहान, काजल, प्रज्ञा शाही, मनीषा, रिषव शर्मा, रूपा नेगी, संजय सिंह मेहरा, सतीश नौटियाल और सोमिन चंद्र।
एबीवीपी की आखिरी कोशिश नाकाम, निखिल मैदान में
डीएवी में एबीवीपी से बागी छह पूर्व अध्यक्षों को मनाने की कोशिश नाकाम रही। एबीवीपी के कुछ नेताओं ने बागियों को एक बड़े नेता के घर पर वार्ता के लिए बुलाया था। निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी निखिल शर्मा का नाम वापस लेने का दबाव बनाया गया, लेकिन पूर्व अध्यक्ष सहमत नहीं हुए। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed