{"_id":"5941549a4f1c1be6138b476e","slug":"three-pilgrims-dead-in-road-accident-on-badrinath-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थयात्रियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थयात्रियों से भरी कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
Updated Wed, 14 Jun 2017 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ धाम में दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं हैं, जबकि वाहन चालक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ से बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त विवरण के मुताबिक बदरीनाथ की यात्रा पर आए तीर्थयात्री बुधवार को धाम में दर्शन करने के बाद अपराह्न साढ़े तीन बजे जोशीमठ की ओर लौट रहे थे, तभी गोविंदघाट के पास पिनोला में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
हादसे में वाहन में सवार तीर्थयात्री शोभन सिंह (71 वर्ष) और सुखानी देवी (61) दोनों निवासी रोहतक, हरियाणा, गुड्डी देवी (45 वर्ष) पत्नी गुमान सिंह, निवासी जामणीखाल, टिहरी गढ़वाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन चालक आनंद सिंह बिष्ट (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
वाहन चालक गौतमबुद्ध नगर नोएडा का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
खाई में पड़े शवों को सड़क तक लाया गया। दुर्घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।