फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three people died under suspicious circumstances

Dehradun News: तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three people died under suspicious circumstances
I
विज्ञापन

देहरादून। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने तीनों मामलों में शवों का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है।I
Iपहला मामला रायपुर थाना क्षेत्र के शिव शक्ति एन्क्लेव, बालावाला का है। यहां 23 वर्षीय राजलक्ष्मी पुत्री लोकेश पांडे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया गया कि चार मार्च को वह दोस्तों के साथ होली मनाने बाहर गई थी और रात करीब नौ बजे दोस्त उसे घर छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद मकान में रहने वाले लोगों ने उसे कमरे में संदिग्ध हालत में देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा मामला नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिवांगी विहार, जोगीवाला का है। यहां 25 वर्षीय प्रजेश थापा पुत्र संजय थापा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की मां पूजा थापा के अनुसार रात में दोनों मां-बेटे घर पर सोए थे, लेकिन सुबह उठने पर प्रजेश कमरे के अंदर फर्श पर बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। उसे इलाज के लिए कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।I
विज्ञापन

Iतीसरी घटना भी नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के शास्त्री नगर, जोगीवाला स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में सामने आई। यहां 22 वर्षीय मजदूर सुखलाल सोरेन पुत्र रंजीलाल सोरेन, निवासी मालदा (पश्चिम बंगाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। साथी मजदूरों के अनुसार वह चार मार्च की शाम से अपने कमरे पर नहीं लौटा था। गुरुवार को जब मजदूर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत पर पहुंचे तो वह वहां लटका हुआ मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed