{"_id":"61f5a050b72e682d4952e96b","slug":"three-nominations-canceled-after-getting-an-error-dehradun-news-drn40282330","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड़बड़ी मिलने के बाद तीन प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड़बड़ी मिलने के बाद तीन प्रत्याशियों के नामांकन हुए निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। राजधानी देहरादून की 10 विधानसभा सीटों पर तीन प्रत्याशियों के नामांकन गड़बड़ी मिलने के बाद निरस्त कर दिए गए। इस तरह जिले में अब कुल 141 नामांकन सही पाए गए हैं। आज और कल नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया होगी। नामांकन पत्र वापस लेने के लिए रविवार को भी कार्यालय खुला रहेगा।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान चकराता, विकासनगर, सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, राजपुर रोड, मसूरी, कैंट, डोईवाला और ऋषिकेश सीट पर नामांकन हुआ। कुल 144 नामांकन दाखिल हुए। शनिवार को हुई स्क्रूटनी के दौरान कैंट क्षेत्र में तीन नामांकन पत्र गलत पाए गए, जिन्हें निरस्त कर दिया गया। इसमें आजाद समाज पार्टी, भारतीय जन जागृति पार्टी और पीस पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन शामिल हैं। इसके बाद अब चकराता में 10, विकासनगर में 11, सहसपुर में 15, धर्मपुर में 20, रायपुर में 18, राजपुर में 12, कैंट में 14, मसूरी में आठ, डोईवाला में 19 और ऋषिकेश में कुल 14 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए।
31 को छपने के लिए भेजे जाएंगे बैलेट पेपर
एसडीएम मनीष कुमार ने बताया कि उनके यहां कुल 18 लोगों ने 26 नामांकन दाखिल किए हैं। स्क्रूटनी के दौरान एक भी नामांकन गलत नहीं निकला। उन्होंने बताया कि रविवार को भी दफ्तर खुला रहेगा और नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापस लेने के लिए 31 जनवरी को अंतिम समय तय किया गया है। तीन बजे तक प्रत्याशियों को इसकी सूचना देनी होगी। उसके बाद फॉर्म सात पर सूचना दे जाएगी। 31 को नाम वापसी का अंतिम समय है। उसके तुरंत बाद बैलेट पेपर छपने के लिए भेज दिए जाएंगे।