फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three more dengue patients found in the district

जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिले

Fri, 24 Sep 2021 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Three more dengue patients found in the district
जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को तीन और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। मौजूदा सीजन में देहरादून जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 24 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें बद्रीश कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय युवक राजकीय जिला कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती है। युवक की स्थिति ठीक बताई गई है। दूसरा मरीज न्यू फॉरेस्ट कॉलोनी इंदिरानगर निवासी 15 वर्ष का बालक है। तीसरा 51 वर्षीय मरीज व्योमप्रस्थ जीएमएस रोड का रहने वाला है। उसका स्वास्थ्य भी ठीक बताया गया है। जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा डेंगू प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन लार्वा सर्वे, लार्वानाशक का छिड़काव व फॉगिंग कराई गई। संयुक्त टीम को कई जगह मच्छर के लार्वा मिले। जिन्हें टीमों ने नष्ट करा दिया। अभी तक जिले में 894139 आबादी के अंतर्गत 181620 घरों का सर्वे किया गया। इसमें से 8808 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया। सभी डेंगू प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed