फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three members of interstate bike thief gang arrested, three absconding

Dehradun News: अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, तीन फरार

Thu, 26 Dec 2024 07:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 07:38 PM IST
विज्ञापन
Three members of interstate bike thief gang arrested, three absconding
- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से चुराई थी बाइकें
विज्ञापन


- पुलिस ने नौ बाइक कीं बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से उत्तराखंड और हिमाचल नंबर की नौ बाइकें बरामद हुई हैं। आरोपियों का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। पहली बार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं तीन आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर और जमुनीपुर से 21 से 25 दिसंबर के बीच दो बाइक चोरी हुईं थीं। बाइक मालिकों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपियों की पहचान की। आरोपियों की टोह लेने के लिए मुखबिरों की मदद ली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शक्तिनहर पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने एक ही बाइक पर आ रहे तीन लोगों को चेकिंग के लिए रोका। पुलिसकर्मियों ने बाइक की आरसी, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस आदि दिखाने के लिए कहा, लेकिन, वह दस्तावेज नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पुलिसकर्मियों ने जब सख्ती से पूछा तो तीनों से बताया कि वह हरबर्टपुर से बाइक चोरी कर लाए थे। तीनों ने अपना नाम हरियाणा के यमुनानगर के थाना प्रतापनगर के खिरजाबाद निवासी आमिर, अनस और बाम्बेपुर निवासी शाकिर रावत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों से भी बाइकें चुराई थीं। तीनों युवक पुलिस को कुल्हाल से दो किलोमीटर दूर धौला तप्पड़ के जंगल में ले गए, जहां एक खंडहर से पुलिस ने आठ और बाइकें बरामद कीं। तीनों ने बताया कि वह बाइक चुराने के बाद उसकी नंबर प्लेट तोड़ देते थे।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तीनों पहली बार पकड़े गए हैं। तीनों का कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। बताया कि गिरोह में तीन और सदस्य शामिल हैं, जो फरार हो गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed