पिथौरागढ़: पहाड़ से आए मलबे की चपेट में आया वाहन, 5 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला के निकट एक कार में पहाड़ी से मलबा गिरने से उसमें सवार पांच लोगों की दबने से मौत हो गई, जबिक दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, आज दोपहर करीब एक बजे एक आल्टो कार ऐलागाड़ से धारचूला को आ रही थी। इसी दौरान धारचूला से लगभग तीन किमी दूर घटखोला के पास सड़क कटान का मलबा कार पर गिर गया।
इससे कार में सवार सभी छह लोग दब गए। सूचना पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया।
कुछ देर पहले आदि कैलास यात्रा का दल यहीं से गुजरा था
सूचना पर पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने चार शवों को कार से निकाला, जबकि दो लोगों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बता दें कि घटना से कुछ देर पहले आदि कैलास यात्रा का चौथा दल इसी स्थान से गुजरा था।
ऊफान पर उत्तराखंड की नदियां
बता दें कि कल रात से कुमाऊं के कई इलाकों में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। शारदा का जल स्तर 66 हजार 128 पर है। वहीं बरसात से पूर्णागिरि मार्ग भी बंद पड़ा है।
गुरुवार को टनकपुर में किरौड़ा नाले पर ऊफान आने से पूर्णागिरि मार्ग तीन घंटे बंद रहा है। भाटनागाड़ में भी मलबा आने से मार्ग बंद पड़ा है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है। हनुमान चट्टी व लाडीगाड़ में भी पहाड़ी दरकने से मलबा आ गया है।
पहाड़ो में भारी बारिश के चलते हल्द्वानी में गौला नदी में एकाएक पानी बड़ गया है। गौला बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। 21 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिला प्रशासन ने नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया है।