फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three-including-NRI-couple-sued- fraud

Dehradun News: धोखाधड़ी में एनआरआई दंपती समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 23 Apr 2023 01:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Three-including-NRI-couple-sued- fraud
फर्जीवाड़ा कर फ्लैट बेटे और बहू के नाम करने के आरोप में एनआरआई दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी दंपती कर्नाटक में रहता है और उसके पास अमेरिका की नागरिकता है।
विज्ञापन

मामले में डॉ. समीर निवासी राजपुर रोड ने आईजी गढ़वाल से शिकायत की थी। बताया था कि उन्होंने अपनी पत्नी राधिका के नाम पर तरला नागल में एक फ्लैट लिया था। 26 नवंबर 2022 को पत्नी की मृत्यु हो गई। उनका कोई बच्चा नहीं था। उनकी पत्नी के भाई दीपक सरीन और उसकी पत्नी अनुराधा सरीन अमेरिका के नागरिक हैं। वे कभी उनके घर नहीं आए और ना ही उनसे कोई संबंध है। आरोप है कि दीपक सरीन, उसकी पत्नी अनुराधा और दीपक की मां वीरा सरीन ने आपस में मिलकर फर्जी वसीयत वीरा सरीन के नाम छह अगस्त 2022 को कर दी। इसके आधार पर शिकायतकर्ता की पत्नी की मां वीरा सरीन की ओर से एक गिफ्ट डीड अनुराधा सरीन के नाम कर दी। एसओ राजपुर जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed