उत्तराखंड: कूड़ा बीनने वाले युवकों ने जंगल में ले जाकर युवती से किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवती के साथ तीन युवकों ने चाकू की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को पीड़ित युवती अपने दोस्त के साथ बदरीनाथ हाईवे पर पंचपुलिया की ओर घूमने गई थी। वहां उन्हें तीन युवक मिले। तीनों युवकों ने युवती और उसके दोस्त को चाकू दिखाकर रोक लिया।
युवक से पैसे छीनकर वे युवती को सड़क से ऊपर झाड़ियों की ओर ले गए, जहां तीनों युवकों ने चाकू की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला एथलीट ने फौजी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
युवती ने घर आकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन युवती के साथ थाने पहुंचे और तीनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस थानाध्यक्ष चित्रगुप्त ने बताया कि युवती के साथ गए युवक की मदद से आरोपियों की शिनाख्त की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
तीनों आरोपियों मनोज निवासी सेरामभाटिया पीलीभीत (उत्तर प्रदेश), छोटू निवासी उत्तरीतौला, मिक्कनपुर, भागलपुर (बिहार) और रोहित फगवाड़ा (पंजाब) तीनों हाल निवासी हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी नगर पालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। उनके खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देना और बेईमानी से रुपये लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।