फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three days International Film Festival start in dehradun

देहरादून : तीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ, दिखा 'मिनी बॉलीवुड' जैसा नजारा

Sat, 04 Nov 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 04 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Three days International Film Festival start in dehradun

मुक्ता सिनेमा में शुक्रवार को तीन दिवसीय देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, वन मंत्री हरक सिंह रावत और फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

विज्ञापन


पहले दिन अभिनेता रजा मुराद, सागर सरहदी और राजीव निगम जैसे सितारों ने प्रतिभाग किया। देहरादून फिल्म फेस्टिवल में राज्य स्थापना दिवस का जश्न भी जोर-शोर से मनाया जाएगा।
विज्ञापन


टाइम स्क्वॉयर मॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शहर में ऐसे फेस्टिवल होते रहने चाहिए। इससे बॉलीवुड स्तर की हस्तियों को यहां आने का मौका मिलेगा। राज्य की फिल्मों और लोकेशन वे देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फिल्म के क्षेत्र में राज्य का विकास होगा। वन मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस तरह मुंबई के सितारे दून में जुटे हैं, यहां मिनी बॉलीवुड जैसा नजारा देखने को मिल रहा है।

निर्देशक सुभाष घई ने उत्तराखंड की तारीफ करते हुए कहा कि पुराने समय से यहां फिल्मों की शूटिंग होती आ रही है। शूटिंग के लिहाज से उत्तराखंड की लोकेशंस बेहद खूबसूरत हैं।

इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए सरकारों को विशेष कार्य करने होंगे। आयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि फिल्म फेस्टिवल तीन दिन चलेगा। पहले दिन टाइम स्क्वॉयर और सिल्वर सिटी में फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। शनिवार को सिल्वर सिटी और तुलाज इंस्टीट्यूट में फिल्में दिखाई जाएंगी। जबकि रविवार को सिल्वर सिटी में फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी। 

पहले दिन इन फिल्मों की स्क्रीनिंग

Three days International Film Festival start in dehradun

दून में है टैलेंट
फिल्म फेस्टिवल में पहुंचे अभिनेता राजीव निगम ने कहा कि छोटे शहरों में खूब टैलेंट होता है। हम भी छोटे शहर से निकल कर मुंबई तक पहुंचे हैं। दून के भी कई सितारे बॉलीवुड में अपनी जगह बना चुके हैं। यहां का मौसम उन्हें बेहद पसंद है। खासकर दून की सर्दियां। राजीव ने कहा कि राज्य का टैलेंट खूब चमके, ये मेरी कामना है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ आपदा के समय वह भी वहां फंसे थे। हालांकि अब स्थिति सुधर गई हैं, यह देख बेहद अच्छा लग रहा है।

नवाजुद्दीन के भाई की फिल्म की स्क्रीनिंग
फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई अलमासुद्दीन सिद्दीकी के बैनर एनडीएन प्रोडक्शन हाउस की ओर से बनाई गई हंटर इन हिल फिल्म भी दिखाई गई। इसका निर्देशन प्रदीप मलिक ने किया है। मुख्य किरदार स्वयं अलमासुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। शाही मकरानी और नेहा सिंह ने भी फिल्म में भूमिका निभाई है।

आंगन बाजार रहा खास
सिल्वर सिटी में आंगन बाजार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। तीन दिवसीय आंगन बाजार में स्थानीय लोगों के अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकत्ता, चंडीगढ़, अर्जेंटीना, इग्लैंड, रूस, आस्ट्रेलिया आदि जगहों के लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। बाजार में मुख्य रूप से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण, स्मार्ट सिटी आफ रिजर्व फारेस्ट, द कैपिटल जीटीएम ग्रुप आकर्षण का केंद्र रहे। बीएसएनएल और जियो के काउंटर पर आधार लिंक करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, राजस्थानी भोजन का भी लोगों ने स्वाद चखा।

पहले दिन इन फिल्मों की स्क्रीनिंग
माई मदर इज ए लायर, आई रिसपेक्ट यू, द बिगिनिंग, बरसात की रात, साफ ए नेशन ड्रीम, चुंबक, कैश लेस 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed