उत्तराखंड: इन तीन दिन मौसम के तेवर हो सकते हैं खतरनाक, बादल फटने और बज्रपात की चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में तीन दिन तक कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान पर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने भी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं राजधानी देहरादून में शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे झमाझम बारिश शुरु हो गई।
आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागीय अधिकारियों को लगातार जिला आपदा केंद्र से संपर्क बनाकर भारी बारिश की स्थिति में नुकसान की सूचनाएं तत्काल देने को कहा गया है। डीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से 10 से 12 अगस्त तक राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। कुछ इलाकों में बादल फटने, बज्रपात की घटनाएं होने से जनजीवन प्रभावित होने की चेतावनी जारी की गई।
इसे देखते हुए जिला आपदा परिचालन केंद्र से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। जिले में कहीं भी भारी बारिश से किसी प्रकार का कोई नुकसान होता है तो विभागीय अधिकारियों के साथ आम लोग भी 0135-2726066 के साथ टोल फ्री 1077 पर सूचित कर सकते हैं।
गौहरीमाफी क्षेत्र में 54 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई
उधर, बृहस्पतिवार को जिला विकास अधिकारी प्रदीप पांडेय ने गौहरीमाफी क्षेत्र में दौरा कर लोगों को जलभराव के कारण होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
इसके साथ ही 54 प्रभावित परिवारों को फौरी राहत दी गई। जिसमें प्रति परिवार 3800 रुपये का चेक दिया गया। कृषि क्षति अन्य प्रभावितों को जांच के बाद सहायता राशि दी जाएगी।
ग्राम बड़कली दुधली व खट्टा पानी में नदी का चैनलाइजेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया। वहीं, नगर निगम की ओर से सर्वे चौक में बंद हुई सीवर लाइन, पेयजल लाइन कार्य का मरम्मत किया। इसके साथ ही बलबीर रोड, अनुराग चौक, राजीव जुयाल, टर्नर रोड, मोथरोवाला, भंडारी बाग क्षेत्र में सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरने का कार्य किया गया।