फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three-day Pravasi Milan conference begins in Kalsi

Dehradun News: कालसी में तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन शुरू

Fri, 05 Jun 2026 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three-day Pravasi Milan conference begins in Kalsi
कालसी। पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति मुंशी गांव की ओर आयोजित तीन दिवसीय प्रवासी मिलन सम्मेलन शुक्रवार से शुरू हुआ। ग्राम पंचायत लोहारी की प्रधान सविता तोमर ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन प्रवासियों, विशेषकर नई पीढ़ी को गांव और स्थानीय संस्कृति से जोड़े रखते हैं।
विज्ञापन


प्रधान ने अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे सम्मेलन आयोजित करने का सुझाव दिया। सम्मेलन की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ओएनजीसी के सेवानिवृत्त अधिकारी रणवीर सिंह तोमर और वरिष्ठ बैंक अधिकारी अमर सिंह तोमर को सम्मानित किया गया। इस दौरान सुभारती अस्पताल देहरादून ने एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। चिकित्सक डॉ. पीके भटनागर और उनकी टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित कीं। पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम वासियों ने पौधरोपण भी किया। स्थानीय संस्कृति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान दिनेश तोमर, उपाध्यक्ष हाकम तोमर, सचिव रणवीर तोमर, सुनील तोमर, दौलत तोमर, शूरवीर तोमर, पूर्णिमा देवी, गीता देवी, आशा, नारो देवी, अमर तोमर, नरेंद्र तोमर, रमेश खन्ना, संतराम तोमर, विपिन तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed