फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three child died in wildfire broke out in mori Uttarkashi district uttarakhand

उत्तराखंड में जंगल की आग ने मचाया कहर, तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत, एक की हालत गंभीर

Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 May 2018 04:43 PM IST
विज्ञापन
Three child died in wildfire broke out in mori Uttarkashi district uttarakhand
fire

भीषण गर्मी के कारण जंगलों में लग रही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया है। मंगलवार शाम को उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में जंगल की आग में जलकर तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रह है।

विज्ञापन


जिले के जंगलों में लगी आग अब जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार को मोरी ब्लाक के सुदूरवर्ती भंक्वाड़ गांव के जंगल में लगी आग से गिरे पेड़ की चपेट में आने से तीन बच्चों की मौत हो गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से लोग और स्थानीय प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन


भंक्वाड़ गांव के जयपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव से करीब तीन किमी दूर तेज हवा के बीच जंगल की आग से जलता चीड़ का पेड़ गूजरों के डेरे पर जा गिरा। डेरे में मौजूद बड़े लोगों ने तो किसी तरह भागकर जान बचाई, लेकिन सुलेमान की बेटी कमिया (3), बेटा यासीन (7) तथा उमरदीन के बेटे मौहम्मद जैद (3) एवं जावेद (1) डेरे के भीतर ही दब गए। इस दौरान जलते पेड़ से डेरे ने भी आग पकड़ ली। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर डेरे में दबे बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक कमिया, मौहम्मद जैद और जावेद की मौत हो गई थी, जबकि यासीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। प्रशासन की राहत एवं बचाव टीम भी गांव के लिए निकल गई है। मौके पर पहुंचे निकटवर्ती कुकरेड़ा गांव के प्रधान चतर सिंह रावत ने बताया कि तेज हवाओं के कारण जंगल की आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। फिर भी ग्रामीण अपने स्तर से हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में अन्य गूजरों के डेरों तक आग पहुंचने से रोक दी गई है। इधर, मंगलवार शाम को चले तेज अंधड़ में मोरी-सांकरी मोटर मार्ग पर चीड़ का एक पेड़ गिरने से एक स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह भाग कर जान बचाई।

जंगलों से बाजार तक पहुंची आग

Three child died in wildfire broke out in mori Uttarkashi district uttarakhand
उत्तराखंड के जंगल में आग

मंगलवार को भी आग का विकराल रूप देखने को मिला। कालागढ़ वन क्षेत्र की मैदावन रेंज में कार्बेट नेशनल पार्क के कपाट संख्या 26 में आग आग लग गई। यह आग कांडानाला, तैडिया, पांड होते हुए पालपुर, खगसगड़ी और बुगसगड़ी रौलों तक फैल गई। इसके अलावा गढ़वाल वन प्रभाग की दीवा रेंज भी पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई है। कार्बेट पार्क में आग लगने की सूचना पाते ही वन विभाग की टीम वहां पहुंची।  

भिलंगना के मुख्य बाजार घनसाली के ऊपर जंगलों में आग लगने से बैरियर चौक और तिलवाड़ा मार्ग पर पत्थर और पेड़ गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। खतरे को देखते हुए पुलिस और वन कर्मियों को दुकानें बंद कर कुछ देर तक ट्रैफिक रोकना पड़ा।

उत्तरकाशी में मंगलवार को जंगलों की आग कुटेटी देवी कालोनी एवं उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग तक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। हालांकि वन कर्मियों एवं दमकल के जवानों ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। इस सीजन में जिले में अभी तक डेढ़ सौ हेक्टेयर से अधिक जंगल स्वाह हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed