{"_id":"59cd53614f1c1b7a548b4ced","slug":"three-boys-killed-during-road-accident-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिडंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, शव की हालत देख सहम गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिडंत में तीन युवकों की दर्दनाक मौत, शव की हालत देख सहम गई पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, सेलाकुई
Updated Fri, 29 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन के कुचले जाने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। इस दौरान शव की हालत देखकर वहां खड़े लोग और पुलिसकर्मी भी सहम गए।
विज्ञापन
सहसपुर निवासी मनखार (20) पुत्र रहमान, आमिर (24) पुत्र आलिम और आदाब (22) पुत्र आकिल रात करीब 10 बजे एक बाइक पर सेलाकुई से घर जा रहे थे। चोर खाला पुल के समीप सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन
तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उनको कुचल दिया, जिससे मनखार और आमिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शादाब को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। देर रात उप निरीक्षक पुनीत सोनी ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन