फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three boys died in accident

दो बाइकों की हुई भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, एक घायल

Sun, 19 Nov 2017 08:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सेलाकुई (देहरादून)। Updated Sun, 19 Nov 2017 08:58 AM IST
विज्ञापन
Three boys died in accident
Accident
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बायाखाला के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। मृतकों में से अभी दो की ही पहचान हो सकी है। दोनों यमुनानगर हरियाणा के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब साढे़ 10 बजे किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि पांवटा हाईवे स्थित खाला के समीप चार युवक गंभीर हालत में सड़क पर पड़े हैं। पास ही दो बाइक भी सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी हैं।
विज्ञापन


 प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत हुई थी। एक बाइक पर तीन युवक जबकि दूसरी पर एक युवक सवार था। गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस दून अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल चौथे युवक को सेलाकुई स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष पंकज देवरानी के अनुसार मृतकों की जेब से मिले कागजातों से एक की पहचान धीरज शर्मा (25) पुत्र योगेंद्र, निवासी ग्राम खजूरी, यमुनानगर और दूसरे की पहचान अभय सिंह (28) पुत्र महेंद्र सिंह, निवासी ग्राम नागल, यमुनानगर (हरियाणा) के रूप में हुई है।


तीसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल की पहचान मनीष (28) पुत्र रमेश निवासी कैंचीवाला, थाना सहसपुर के रूप में हुई है। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed