फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three bigha burnt wheat burnt to ashes, many lime trees burnt

तीन बीघा फसल हुई राख, नींबू के कई पेड़ जले

Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three bigha burnt wheat burnt to ashes, many lime trees burnt
अंबाड़ी गांव में आग ने नष्ट हुई गेंहू की फसल। संवाद - फोटो : VIKAS NAGAR
विकासनगर। बिजली की तारों में हुए शार्ट सर्किट से अंबाड़ी गांव में करीब तीन बीघा गेंहू की खड़ी फसल राख हो गई। इसके साथ ही नींबू के 30-35 पेड़ भी जल गए। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया। शाम करीब तीन बजे शार्टसर्किट की चिंगारी से गेंहू के खेत ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने घरों से पानी लाकर आग बुझाने का प्रयास किया। थोड़ी ही देर में आग बड़े दायरे में फैल गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सामाजिक कार्यकर्ता जमाल खान ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। आसपास करीब 30-35 बीघा खड़ी फसल थी। प्रधान माधुरी ने बताया कि लेखपाल को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्हें स्थलीय निरीक्षण कर क्षति का आंकलन करने को कहा गया है, ताकि प्रभावित किसान को मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

धू- धूकर जले जंगल
नागथात। कालसी तहसील के लखस्यार गांव के खूलेत और सोलियांण जंगल में आग लग गई। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं किया जा सका था। जंगल की आग से लखस्यार गांव के खूलेत में खजान सिंह, मेहर सिंह, विरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, जयपाल सिंह, युद्धवीर सिंह आदि के आम और नींबू के साथ अन्य फलदार पेड़ जलकर खाक हो गए। आग काफी बड़े क्षेत्रफल में फैली है।

लक्सियार क्षेत्र के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद

लक्सियार क्षेत्र के जंगल में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed