फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Three arrested with 30 cases of illicit liquor

30 पेटी अवैध शराब और एक लग्जरी गाड़ी के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 02 Oct 2019 01:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested with 30 cases of illicit liquor
विकासनगर। पंचायत चुनाव नजदीक आते ही क्षेत्र में बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी भी शुरू हो गई है। सोमवार को 69 पेटी शराब पकड़ने के बाद मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने 30 पेटी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों हरियाणा से खोदरी हिमाचल प्रदेश के रास्ते लग्जरी गाड़ी में शराब को तस्करी कर प्रदेश में ला रहे थे। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी सीज कर दिया। पकड़ी गई शराब की कीमत दो लाख रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुसार मंगलवार की सुबह पुलिस डाकपत्थर स्थित अंतरराज्यीय बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को एक वाहन आता दिखाई दिया जो पुलिस को चकमा देकर अंबाड़ी की तरफ भाग गया। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने वाहन का पीछा किया। जिसे डाकपत्थर बस अड्डे के पास रोक कर तलाशी ली गई तो वाहन से 30 पेटी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजय कुमार निवासी ग्राम कनी पल्ला थाना पीपली जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा, दिनेश कुमार पुत्र सुखदेव निवासी रायत खाना थाना इंद्री जिला करनाल हरियाणा व बलिंदर(चालक) पुत्र रणपाल निवासी ग्राम समालखा थाना लाडवा जिला कुरुक्षेत्र हरियाणा के रूप में हुई। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शराब को तस्करी कर कहां पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम में डाकपत्थर चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह, कॉस्टेबल आशीष राठी, सचिन कुमार, संदीप, परमिंदर कुमार, पूरण जोशी शामिल रहे।
विज्ञापन

डिग्गी को काटकर बनाई गई शराब रखने की जगह
विकासनगर। प्रथम दृष्टया जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो वाहन में कुछ नहीं था। शक होने पर पुलिस ने वाहन की डिग्गी के नीचे की मेट को हटा कर देखा तो उसमें डिग्गी और सीट के बीच में बॉडी को काटकर कैबिन बनाए गए थे। इसके साथ ही वाहन के तेल की टंकी को निकाल कर भी छोटी टंकी लगाई गई थी। जिसमें प्लास्टिक की बोतलों में अंग्रेजी शराब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed