{"_id":"67a8f82998ae781c15061664","slug":"three-arrested-for-blackmailing-women-by-making-their-photos-obscene-dehradun-news-c-5-1-drn1030-615555-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: महिलाओं के फोटो अश्लील बनाकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: महिलाओं के फोटो अश्लील बनाकर ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने तीन आरोपियों को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Mon, 10 Feb 2025 01:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 01:37 PM IST
सार
एक महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ लोगों ने उनका फोटो अश्लील बनाकर उनके रिश्तेदारों को भेज दिया था। वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर महिलाओं के फोटो से छेड़छाड़ कर उन्हें अश्लील बनाकर ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।I
विज्ञापन
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक महिला ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ लोगों ने उनका फोटो अश्लील बनाकर उनके रिश्तेदारों को भेज दिया था। वह उन्हें ब्लैकमेल कर पैसों की मांग कर रहे थे। महिला की इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इस बीच तकनीकी रूप से जांच से पता चला कि तीन आरोपी दिल्ली और गुरुग्राम में रहकर इस तरह का काम कर रहे हैं। इस पर वहां से दिल्ली के द्वारका क्षेत्र के रहने वाले विशाल तिवारी, सचिन कुमार और बिहार निवासी पवन कुमार को देहरादून लाकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह पहले कॉल सेंटर में काम करते थे। वहां वे इंटरनेट के माध्यम से लोन के लिए संपर्क कर लोगों के नंबर हासिल करते थे। इसके बाद उन्हें वर्चुअल नंबरों से कॉल कर ब्लैकमेल किया जाता था। यही नहीं महिलाओं के मोबाइल नंबर को भी लक्ष्य बनाया जाता था। उनके प्रोफाइल पर लगी फोटो को एडिट कर उन्हें अश्लील बना दिया जाता था। इसके बाद उनके रिश्तेदारों को भेजकर उनसे यूपीआई के माध्यम से रकम ली जाती थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Mahakumbh: गंगा मां और मेरी मां...त्रिवेणी संगम पर सीएम धामी ने मां को लगवाई डुबकी, इच्छा पूरी कर हुए भावुक
इसके बाद महिलाओं का डाटा अपने मोबाइल से तत्काल हटा देते थे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों को शुरुआती पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।