फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Threatened instead of recruiting a woman who has been circling for a month

एक माह से चक्कर काट रही महिला को भर्ती करने की बजाय धमकाया

Sun, 15 Aug 2021 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Threatened instead of recruiting a woman who has been circling for a month
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की महिला विंग में डॉक्टरों की लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए पीड़ादायक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को एक मरीज के साथ भी इसी तरह की लापरवाही सामने आई। डॉक्टरों ने इलाज के बजाय महिला से अभद्र व्यवहार तो किया ही साथ ही धमकी तक दे डाली। दरअसल, बल्लूपुर चौक निवासी एक महिला एक महीने से इलाज के लिए अस्पताल के चक्कर काट रही है। डॉक्टरों ने कई जांच और अल्ट्रासाउंड करा लिए, लेकिन इलाज शुरू नहीं किया है। महिला को पिछले दो दिन से भर्ती के लिए घुमाया जा रहा है। पहले अल्ट्रासाउंड के लिए कहा गया, फिर मना कर दिया। खून के दो बार सैंपल ले लिए और बाद में कोरोना जांच कराने की बात कहकर भर्ती नहीं किया गया।
विज्ञापन

तंग आकर मरीज जाने लगे तो आरोप है कि डॉक्टर और स्टाफ ने अभद्र व्यवहार किया। साथ ही पुलिस बुला लेने की धमकी भी दे डाली। तीमारदारों ने इलाज नहीं करने और पुलिस की धमकी देने पर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना का कहना है कि ऐसे गैर जिम्मेदाराना रवैए को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभागाध्यक्ष को ऐसे डॉक्टर और स्टाफ को चिह्नित करने को कहा गया ह। कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed