फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thousands of hands raised to pray for peace in Eid prayers

Dehradun News: ईद की नमाज में अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हजारों हाथ

Fri, 30 Jun 2023 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Thousands of hands raised to pray for peace in Eid prayers
बकरीद का त्योहार बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाया गया। बिंदाल और क्लेमेंटाटउन ईदगाह पर बारिश के बीच हजारों लोगों ने ईद की नमाज में मुल्क और प्रदेश में अमन चैन की दुआ मांगी। आपसी भाईचारे के साथ रहने का संकल्प लिया। नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर बधाइयां दी। ईदगाह पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। रूट डायवर्जन किया गया, ताकि नमाजियों को किसी तरह की परेशानी न हो। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने ईदगाहों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

बिंदाल ईदगाह, क्लेमेंटटाउन ईदगाह, पल्टन बाजार जामा मस्जिद, भंडारी बाग मक्का मस्जिद, धामावाला मस्जिद, सुभाष नगर माजरा ईदगाह में अलग-अलग समय पर बकरीद की नमाज अता की गई। नमाज में युवाओं ही नहीं बल्कि बच्चों और बुजुर्गाें में उत्साह दिखा। बारिश के बीच हजारों लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी भी स्लॉटर हाउस और पहले से निर्धारित स्थानों पर ही की गई।
विज्ञापन

कुर्बानी के बाद घरों में पकवान आदि बनाए गए। नमाज के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिस-प्रशासन चौकस रहा। मस्जिद और ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। बकरीद के लिए यातायात पुलिस की ओर से आठ स्थानों पर बैरियर लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed