फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Those who hurt social harmony will have to be fought together - Bisht

सामाजिक समरसता को आघात पहुंचाने वालों का मिलकर करना होगा मुकाबला- बिष्ट

Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Those who hurt social harmony will have to be fought together - Bisht
इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि जिन लोगों ने देश के सौहार्द और सामाजिक समरसता को गहरा आघात पहुंचाया है, हमें उनका मिलकर मुकाबला करना होगा। इस देश की उन्नति और प्रगति में सभी वर्गों का अतुलनीय योगदान है। वह बुधवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के गुजराड़ा आईटी पार्क में कांग्रेस महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि 70 वर्षों में देश में जनहित के जो ऐेतिहासिक काम कांग्रेस ने किए थे, केंद्र की भाजपा सरकार उनको नष्ट कर रही है। आज सांप्रदायिकता फैलाकर माहौल खराब करने वालों के हाथ में देश की बागडोर है। उन्हें सबक सिखाने का काम हर कांग्रेस कार्यकर्ता को करना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेल रही है। राज्य सरकार पेयजल उपलब्ध कराने में विफल साबित हुई है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का विकास ठप हो गया है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकारों के समय जनहित की जिन योजनाओं को शुरू किया गया था, भाजपा ने सत्ता में आते ही उन्हें बंद कर दिया है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर समेत रोजमर्रा के इस्तेमाल की विभिन्न चीजों के दाम बेतहाशा बढ़े हैं। आम आदमी को दो जून की रोटी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। भाजपा की इस नीति का कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध करती रहेगी। बैठक में एसपी सिंह, अजय उनियाल, सुमित नेगी मोंटू, जगत सिंह नेगी, अखिल मोहन फरासी, हिमांशु नेगी, संदीप शर्मा, गोवर्धन फरासी, देवेश उनियाल, कुसुम कुल्हान, शादाब अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed