फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   This time on the festival of Rakshabandhan, a symbol

रक्षाबंधन : दोपहर बाद भाईयों की कलाई पर सजेगी राखियां

Thu, 15 Aug 2024 03:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
This time on the festival of Rakshabandhan, a symbol
I19 अगस्त को दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा भद्राकाल, 7.37 घंटे तक रहेगा शुभ मुहूर्तI
विज्ञापन




भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व पर इस बार भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनों को दोपहर तक का इंतजार करना होगा। दरअसल, रक्षाबंधन पर इस बार भद्रा का साया रहेगा। इसलिए दोपहर डेढ़ बजे तक भाइयों की कलाई पर राखी नहीं सज सकेगी। राखी बांधने के लिए पूरे दिन में करीब 7:37 घंटे का शुभ मुहूर्त रहेगा।



आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि इस साल पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3:04 बजे शुरू होकर रात 11:55 बजे समाप्त होगी। शास्त्र और मुहूर्त में भद्राकाल को अशुभ माना गया है। इसलिए भद्राकाल में भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांधनी चाहिए। भद्राकाल पूर्णिमा तिथि की शुरुआत के साथ ही शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा। इसलिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से रात 9:07 तक रहेगा। कुल मिलाकर शुभ मुहूर्त 7 घंटे 37 मिनट का होगा।
विज्ञापन






Iभद्रा में क्यों नहीं होते शुभ कार्यI



आचार्य बताते हैं कि भद्राकाल के समय को अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी मांगलिक कार्य के साथ ही राखी नहीं बांधी जाती है। माना जाता है कि अलग-अलग राशियों के अनुसार भद्रा तीनों लोको में घूमती है। जब भद्रा पृथ्वीलोक में रहती है तो इस समय सभी शुभ कार्य वर्जित होते हैं। यही कारण है कि लोग राखी बांधते समय भद्राकाल का ध्यान रखते हैं और शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed