{"_id":"65e4cfba978972afc003af5b","slug":"this-month-state-level-para-badminton-championship-will-dehradun-news-c-5-1-drn1030-363421-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दून में दो दिन होगी राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दून में दो दिन होगी राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I9 व 10 मार्च को होगा आयोजन, चयनित खिलाड़ी जमशेदपुर में खेलेंगे नेशनल चैंपियनशिपI
इस महीने राजधानी दून में दो दिन राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इस ही प्रतियोगिता से राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से 20 से 23 मार्च तक झारखंड के जमशेदपुर में छठवें नेशनल पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले उत्तराखंड पैरा बैडमिंटन एसोसिएशन एवं पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन देहरादून की ओर से 9 व 10 मार्च को देहरादून में दूसरी राज्य स्तरीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन भट्ट ने बताया, इस चैंपियनशिप के आधार पर ही राज्य के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों की एंट्री राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजी जाएगी। प्रतियोगिता देहरादून के परेड ग्राउंड बैडमिंटन हॉल में आयोजित की जाएगी। चैंपियनशिप व्हीलचेयर, स्टैंडिंग और अपर कैटेगरी में होगी।