प्रेमी को पति बनाने के लिए पहुंची भोले के द्वार, पढ़ें इस युवती की प्रेमयात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी को पति रूप में पाने के लिए ये युवती दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेकर पहुंची। बातचीत में इस युवती ने कहा कि वह व्रत भी ले रही है। उसे भोलेनाथ पर पूरा विश्वास है कि वे उसकी सुनेंगे।
पूजा नाम की यह युवती अन्य कांवड़ों के साथ हरिद्वार पहुंची। यहां से गंगाजल भरकर वापस लौटते दिल्ली लौट रही है, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक करेगी।
ये बताया पूजा ने
मान्यता है कि भोले की पूजा अर्चना से मनचाहा वर मिलता है। इसी की चाहत में दिल्ली निवासी पूजा पहली बार कांवड़ लेकर भोले के द्वार आई है।
हरिद्वार से जल लेकर लौटते समय रुड़की में बातचीत के दौरान उसने स्वीकार किया प्रेमी पति को पाने के लिए उसने कांवड़ यात्रा शुरू की है। इसके लिए वह व्रत भी रख रही है। उसे विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उसे मनचाहा वर अवश्य मिलेगा।