फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thirst not being quenched in scorching heat,

Dehradun News: भीषण गर्मी में नहीं बुझ रही प्यास, रोज आ रहीं 60 से 70 शिकायतें

Tue, 28 May 2024 06:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Thirst not being quenched in scorching heat,
भीषण गर्मी में पेयजल संकट से शहरवासी परेशान हैं। ऐसे में जल संस्थान की उत्तर शाखा, दक्षिण शाखा, पित्थूवाला और रायपुर में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जेई के पास और टोल फ्री नंबर पर रोजाना करीब 60 से 70 शिकायतें आ रही हैं। इसमें पानी का धीमा प्रेशर, लीकेज, गंदा पानी आना और पानी न आने की शिकायतें अधिक हैं।
विज्ञापन


बता दें कि शहर में दिन पर दिन आबादी बढ़ती जा रही है और भूजल स्तर लगातार कम हो रहा है। समय पर बारिश और बर्फबारी नहीं हो रही है। ऐसे में जरूरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। दूनवासियों की अप्रैल माह से ही पेयजल समस्याएं शुरू हो गई थीं। इसमें कहीं पानी नहीं आ रहा तो कहीं लीकेज की समस्या की शिकायतें अधिक थीं। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


उत्तर शाखा के अधिशासी अभियंता संजय सिंह ने बताया कि हमारे पास रोजाना 20 से 30 शिकायत आ रही हैं। हालांकि रोजाना सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है लेकिन शिकायतों का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दक्षिण शाखा के सहायक अभियंता राघवेंद्र डोभाल ने बताया कि पेयजल समस्याओं को लेकर रोजाना 20 से 25 शिकायतें आ रही हैं। कुछ शिकायतें हमारे पास और कुछ शिकायतें टोल फ्री नंबर पर आती है। जहां समस्या का तुरंत निस्तारण नहीं हो पाता है, वहां पर टैंकर से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। रायपुर शाखा के सहायक अभियंता जगदीश पंवार ने बताया कि रोजाना चार से पांच शिकायतें आ रही हैं। पित्थूवाला शाखा के अधिशासी अभियंता सतीश चंद्र नौटियाल ने बताया कि रोजाना पानी की 10 से 12 शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed