फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Thieves broke the panels and fuses of tube well

Dehradun News: चोरों ने नलकूप के पैनल और फ्यूज तोड़े, 500 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 17 Nov 2023 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the panels and fuses of tube well
चोरों ने पालिका क्षेत्र अंतर्गत दुर्गा विहार स्थित जल संस्थान के नलकूप से कॉपर की तार चोरी कर ली। पैनल और फ्यूज तोड़ दिए। इससे करीब 500 घरों में पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नलकूप से जुड़े इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। लोगों के फोन आने पर जल संस्थान के कर्मी नलकूप को देखने पहुंचे। वहां जाने पर सभी उपकरण अस्त व्यस्त पड़े थे। पैनल और फ्यूज टूटे थे। मोटर की करीब 5 मीटर कॉपर की तार गायब थी। चोरों ने करीब ढाई से तीन लाख के उपकरण को नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन




सहायक अभियंता जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि चोर नलकूप की छत पर बने होल से अंदर घुसे। वह कॉपर की तार के अलाव कुछ ले नहीं जा सके, लेकिन उन्होंने सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। नलकूप से दुर्गा विहार, रसूलपुर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जाती है। पार्ट्स के क्षतिग्रस्त होने से बृहस्पतिवार को पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं कराई जा सकी। शुक्रवार को देहरादून से पार्ट्स मंगाने के बाद ही पेयजल आपूर्ति कर पाना संभव है। जरूरत पड़ी तो वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकरों से आपूर्ति कराई जाएगी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन







गत 11 नवंबर को भी हुई थी चोरी

एसडीओ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि गत 11 नवंबर को भी चोर नलकूप के पार्ट्स चोरी कर ले गए थे। चोरों ने नलकूप का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तब भी पुलिस को तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।






पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल

नलकूप में छह दिन के भीतर चोरी की दूसरी वारदात होने से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। जन संघर्ष मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा पिन्नी ने कहा कि आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं। पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed