फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   These players will not play Uttarakhand.

BCCI से नहीं मिली मान्यता, उत्तराखंड छोड़ बाहरी राज्यों से खेलेंगे ये खिलाड़ी

Fri, 21 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 21 Oct 2016 10:55 PM IST
सार

  • कई खिलाडिय़ों ने पकड़ी बाहर की राह
  • एसोसिएशन की मान्यता नहीं मिलने का भुगत रहे खामियाजा

विज्ञापन
These players will not play Uttarakhand.
ऋषभ पंत - फोटो : file photo

विस्तार

बीसीसीआई से राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को मान्यता नहीं मिलने के कारण राज्य के कई खिलाडिय़ों को अन्य राज्यों का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन


इसमें ऋषभ पंत सहित कई अन्य नाम शामिल हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों का सामना करने के बाद भी राज्य और देश का मान बढ़ाया है। 

रुड़की और आसपास के क्षेत्र से ऋषभ पंत, मुनव्वर अली, शोभित तोमर, विशाल चौधरी, मोहम्मद वसीम, हसन अख्तर, अमित, रोहित कुमार, शशांक धीमान, प्रशांत कुमार, गौरव कुमार आदि तमाम नाम हैं जो फिलहाल उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों से क्रिकेट खेल रहे हैं। 

विज्ञापन

राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों के हाथ लगी उपेक्षा और अनदेखी

These players will not play Uttarakhand.
ऋषभ पंत - फोटो : file photo

इसमें कई खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय स्तर पर रुड़की और उत्तराखंड का मान बढ़ाया है, लेकिन बदले में राज्य की ओर से उन्हें उपेक्षा और अनदेखी ही हाथ लगी है। 

क्रिकेट कोच पंकज शर्मा और अवतार सिंह का कहना है कि रुड़की ने क्रिकेट में कई होनहार खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन उत्तराखंड में कोई भविष्य नहीं होने के कारण मजबूरी में उन्हें बाहर का रुख करना पड़ा है। 

मालूम हो कि दिल्ली से खेलने वाले रुड़की के ऋषभ पंत ने अंडर-19 रणजी ट्राफी में हाल ही में तिहरा शतक लगाया था। इसके अलावा अन्य कई खिलाडिय़ों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed