फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There will be light rain across the state, snowfall possible in high altitude areas

Dehradun News: प्रदेशभर में होगी हल्की बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव

Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
There will be light rain across the state, snowfall possible in high altitude areas
I
विज्ञापन

II- बारिश से तापमान में आ सकती है भारी गिरावट, बढ़ेगी ठिठुरन
I
I

I
I- मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट
I
प्रदेशभर में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राज्य के सभी जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों के तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को दून में हल्की बूंदाबांदी ने ठिठुरन बढ़ा दी है। बुधवार को बारिश के बाद तापमान में और गिरावट की संभावना है।
I
Iमंगलवार को केदारनाथ, बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब सहित पिथौरागढ़ की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। जिससे प्रदेशभर में पारा लुढ़क गया और ठिठुरन बढ़ गई। पूरे दिन मौसम का मिजाज बदला रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। देहरादून में अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान में एक डिग्री और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

I
I
I
Iमौसम विभाग की मानें तो बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना है। चारधाम के साथ ही उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे प्रदेशभर में और अधिक ठिठुरन बढ़ेगी। देहरादून में आसमान साफ रहने से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल बनने की संभावना है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article