फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: There will be a big movement if the agriculture law is not withdrawn

देहरादून: तीनों कृषि कानून वापस न लेने पर और बड़ा होगा किसान आंदोलन- भाकियू तोमर

Fri, 30 Jul 2021 10:12 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 30 Jul 2021 10:12 AM IST
सार

दून के शास्त्री नगर स्थित यूनियन के कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है।

विज्ञापन
uttarakhand news: There will be a big movement if the agriculture law is not withdrawn
शास्त्री नगर मिडिया सेंटर में भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर द्वारा ? - फोटो : DEHRADUN

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय संजीव तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द करे। सरकार यदि कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती और एमएसपी पर कानून नहीं बनाती तो आंदोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा।

विज्ञापन


दून के शास्त्री नगर स्थित यूनियन के कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। कई महीनों से किसान सड़कों पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार टस से मस नहीं हो रही है।
विज्ञापन


अगर केंद्र सरकार ने इन तीनों काले कानूनों को वापस नहीं लिया और एमएसपी पर कानून नहीं बनाया तो किसान आंदोलन और व्यापक होगा।

इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी कुलदीप चौधरी के आग्रह पर सुदेश शर्मा और पीयूष अग्रवाल को विधिक प्रकोष्ठ का प्रदेश सलाहकार और मनोज तालियान को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। पवन त्यागी, अजय त्यागी, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विरेंद्र सिंह तेवतिया, प्रदेश महासचिव श्याम लाल, जिलाध्यक्ष संदीप चौहान, अंजू देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed