फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There were faults at several places in the power lines of

Dehradun News: 100 गांवों में 18 घंटे तक गुल रही बिजली

Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
There were faults at several places in the power lines of
I- चकराता के 100 अन्य गांवों में शनिवार दोपहर से बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन

I

I- तेज बारिश और आंधी के चलते तीन सब स्टेशनों की विद्युत लाइनों में जगह जगह आया था फॉल्टI

बारिश और आंधी के बीच शनिवार को दोपहर 12.00 बजे चकराता और त्यूणी तहसील क्षेत्र के तीन सब स्टेशनों की विद्युत लाइनों में जगह-जगह फॉल्ट आ गया। इसके चलते चकराता, त्यूणी और सावड़ा क्षेत्र के 200 गांवों में बिजली गुल हो गई। दो सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में तो करीब 18 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। लेकिन, चकराता क्षेत्र के करीब 100 गांवों में समाचार लिखे जाने तक बिजली गुल रही।




ऊर्जा निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के साथ ही चकराता, सावड़ा और त्यूणी क्षेत्रों की लाइनों को आकाशीय बिजली से भारी नुकसान पहुंचा। कई जगहों पर इंसुलेटर पंचर हो गए। उन्होंने बताया कि साहिया क्षेत्र में रविवार शाम 4.00 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। सावड़ा क्षेत्र में शाम करीब 6.15 बजे तक फॉल्ट को ठीक करने के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था। बताया कि चकराता सब स्टेशन से जुड़े गांवों में अभी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई है। एसडीओ ने बताया कि क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर फॉल्ट को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed