फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was traffic jam throughout the day due to breakdown

Dehradun News: पहले बस और ट्रक खराब, फिर कंटेनर, पूरे दिन मोहंड पर लगा जाम

Thu, 13 Jun 2024 03:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
There was traffic jam throughout the day due to breakdown
Iदेहरादून-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम और भीषण गर्मी से परेशान रहे वाहन चालक और यात्रीI
विज्ञापन




देहरादून-दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस के खराब होने से दिनभर जाम लगा रहा। पहले ट्रक और बस खराब होने से पांच घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इसके बाद दोपहर में फिर से एक कंटेनर खराब हो गया। जिससे मोहंड में जाम लग गया। इससे वाहन चालकों को गर्मी और जाम से जूझना पड़ा। पुलिस ने वन-वे कर वाहनों को निकाला।



बुधवार को मोहंड के पास रोडवेज बस और ट्रक खराब होने से जाम लगा। यहां मोहंड में लोहे के पुल के समीप रुड़की डिपो की रोडवेज बस और ट्रक खराब हो गया। इसके कारण सुबह नौ बजे से दोपहर करीब तीन बजे तक जाम लगा रहा। जाम में सहारनपुर से दून आने वाले और दून से सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहन फंस गए। हालांकि इस दौरान पुलिस ने वन-वे कराया।
विज्ञापन


दोपहर में पुलिस ने खराब हुए वाहनों को हटवाया। लेकिन कुछ देर बाद ही दोपहर में मां डाट काली मंदिर के समीप एक कंटेनर खराब हो गया। इसके कारण मोहंड में फिर जाम लग गया। सुबह से मोहंड में लगे जाम से यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने खराब वाहनों को क्रेन से हटवाकर किनारे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iजाम में गर्मी से बेहाल रहे यात्रीI



दून-दिल्ली नेशनल हाइवे पर मोहंड में जाम लगने के कारण घंटों यात्री परेशान रहे। इस दौरान भीषण गर्मी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मोहंड में जंगल के कारण लोगों को पानी भी नहीं मिला।






Iमोहंड में चलती बाइक में लगी आगI

मोहंड में एक चलती बाइक में आग लग गई। बुधवार को सहारनपुर के गागलहेड़ी निवासी अनु यादव अपनी बाइक पर देहरादून आ रहा था। तभी डाट काली मंदिर के समीप उसकी बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने पर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान एक कार से फायर सिलिंडर निकालकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed