फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was snowfall in the higher reaches of Chakrata

Dehradun News: चकराता में सीजन की चौथी बर्फबारी, पछवादून में दूसरे दिन भी जारी रही बारिश

Mon, 04 Mar 2024 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
There was snowfall in the higher reaches of Chakrata
I- चकराता में माइनस एक डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन

I

I-लोगों ने बर्फबारी का जमकर उठाया लुत्फI

चकराता के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार की रात करीब आधे घंटे तक बर्फबारी हुई। चकराता का न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री तक पहुंच गया। भूमि पर करीब आठ इंच बर्फ जम गई। चकराता में यह सीजन की चौथी बर्फबारी है। उधर, पछवादून क्षेत्र में दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश जारी रही है। शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव हो गया। हालांकि, रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई।



बीते शनिवार से जौनसार बावर और पछवादून में बारिश शुरू हुई थी। चकराता में ओलावृष्टि भी हुई थी। देर रात को लोखंडी, जाड़ी, कुनैन, अमराड़, झबराड़, कंडोई भरम, मुंडोई, कचाणू, खड़बा, देवबन, मोईला, कनासर आदि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे तक बर्फबारी जारी रही। कुछ स्थानों पर बाद में रुक-रुककर बर्फ गिरी। रविवार सुबह पहाड़ बर्फ से लकदक नजर आए। वहीं, पेड़ों, घरों और सड़कों पर भी बर्फ जमी थी। स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। चकराता का अधिकतम तापमान पांच डिग्री और न्यूनतम एक डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, सीमांत तहसील क्षेत्र त्यूणी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी रात में रुक-रुककर बर्फबारी का सिलसिला चलता रहा। मुराच, कथियाण, मुंडाली, फनार आदि स्थानों पर पहाड़ों, पेड़ों और घरों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। लोग अंगीठी और अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश करते रहे। बर्फबारी वाले क्षेत्रों में पशुपालकों ने अपने पशुओं को छानियों में ही चारा पत्ती दिया।
विज्ञापन




वहीं, कालसी और साहिया में दो दिन से बारिश जारी है। इस कारण कालसी तहसील और साहिया बाजार में कम ही लोग पहुंचे। उधर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। इस कारण सड़कों पर जलभराव हो गया। लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। बारिश और ठंड के बीच बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। व्यापारी दुकानों के बाहर अलाव तापते दिखे। पछवादून में अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed