फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was no electricity for 25 hours in Tuni, people were suffering due to the humid heat.

Dehradun News: त्यूणी में 25 घंटे गुल रही बिजली, उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे लोग

Wed, 05 Jun 2024 03:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
There was no electricity for 25 hours in Tuni, people were suffering due to the humid heat.
क्षेत्र में सोमवार की शाम तेज आधी चलने के कारण 25 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। घरों में पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। मंगलवार शाम छह बजे बिजली बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। आंधी से बिजली के तार पर पेड़ गिर गए थे।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पवन ठाकुर, भूपेंद्र राजगुरु, आनंद रावत, यशपाल सिंह, धीरेंद्र सिंह, गोलू रावत, नरेश आदि ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे बिजली गुल हो गई थी। रात में घरों में पानी भी नहीं आया। लोगों चैन की नींद नहीं सो पाए। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ हो गए। मंगलवार को लोग चुनाव परिणाम भी नहीं देख पाए। ऊर्जा निगम के जेई राजकिशोर ने बताया कि आंधी आने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। पूरे दिन लाइन को ठीक करने का काम चलता रहा। हनोल लाइन में चातरा हनोल, मैंद्रथ व केराड लाइन में बस्तील, बृनाड, केराड किस्तुड़, सारनी कोटि, बागी आदि गांवों में 25 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। कहा कि लाइन मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed