{"_id":"67ab91259687149abb06620c","slug":"there-was-another-mistake-in-the-paper-of-garhwal-university-dehradun-news-c-5-1-drn1030-617132-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: गढ़वाल विश्वविद्यालय के पेपर में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग मिले आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: गढ़वाल विश्वविद्यालय के पेपर में फिर मिली गड़बड़ी, हिंदी और अंग्रेजी में अलग-अलग मिले आंकड़े
Wed, 12 Feb 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 04:32 PM IST
सार
इन दिनों विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में बाह्य परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को भी एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। यह परीक्षा बीती 28 दिसंबर को होनी थी, लेकिन 28 दिसंबर को 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर किया गया।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़वाल विश्वविद्यालय की लापरवाही के चलते पेपर में गड़बड़ी आम बात हो गई है। कभी पुराने पाठ्यक्रम से पेपर तैयार कर दिया जाता है तो कभी आधा पेपर स्थगित करना पड़ता है। मंगलवार को भी विवि के पेपर में गड़बड़ी देखने को मिली।
विज्ञापन
इन दिनों विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में बाह्य परीक्षाएं चल रही हैं। मंगलवार को भी एमकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा थी। यह परीक्षा बीती 28 दिसंबर को होनी थी, लेकिन 28 दिसंबर को 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के चलते इस परीक्षा को स्थगित कर किया गया। ऐसे में 14 दिन बाद हुई परीक्षा के पेपर में गड़बड़ी देखने को मिली। पेपर के सवाल नंबर-छह में जो आंकड़ा हिंदी में 118000 लिखा गया था, वह अंग्रेजी में 11800 लिख दिया गया।
विज्ञापन
Haridwar: वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचे सीएम, खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाएंगे, खेलों का करेंगे अवलोकन
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक जेएस चौहान ने कहा, यह गड़बडी प्रिंटिंग की वजह से हुई है। प्रिंटिंग प्रेस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि पेपर में गड़बड़ी किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रही बात छात्रों की परेशानी की तो विवि प्रशासन छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।