फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a stir due to the fire in the protected forest area

संरक्षित वन क्षेत्र में लगी आग से मचा हडकंप, बुझाने के प्रयास जारी

Tue, 26 Apr 2022 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
There was a stir due to the fire in the protected forest area
साहिया के संरक्षित वनक्षेत्र में लगी आग की स्थिति। - फोटो : VIKAS NAGAR
साहिया। चकराता वन प्रभाग की रीवर रेंज के अंतर्गत आने वाली साहिया वन बीट के जंगल में आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आबादी से सटा होने के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। उधर, सूचना देने के बाद काफी देरी से पहुंची वन विभाग की टीम की कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

साहिया पाटन के समीप सोमवार को संरक्षित वन क्षेत्र में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आसपास के निवासी आग बुझाने के प्रयासों में जुट गए। ग्रामीणों ने आग लगाने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना के कई घंटो बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्राम निवासी बारूदत्त शर्मा, ग्यारूदत्त शर्मा, सियाराम शर्मा, कांतिराम शर्मा, गंगा सिंह चौधरी, सुदामा प्रसाद, बबलू, मनोज, महेंद्र सिंह के आम, नींबू, अखरोट व रीठा आदि के पेड़ भी आग में जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक लगी आग की सूचना तुरंत ही वन विभाग को दे दी गई थी, लेकिन वनकर्मियों के कई घंटे बाद मौके पर पहुंचने के कारण आग को समय से नियंत्रित नहीं किया गया।
विज्ञापन

उधर रीवर रेंज के रेंजर जीएस दमनदा ने कहा कि आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर वनकर्मी पहुंच गए थे। आग को बुझाने का प्रयास जारी है। आग बुझाने वाली टीम में वन दरोगा देवेंद्र कुमार मिश्रा, केडी ममगाई, एकेश राणा, शिवराम, गेंदा राम, सूरत सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed