{"_id":"67953ec2990b6654b2023f8b","slug":"there-was-a-scuffle-during-the-counting-of-votes-uproar-broke-out-many-times-dehradun-news-c-5-1-drn1030-603947-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मतगणना के हुई हाथापाई, कई बार हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मतगणना के हुई हाथापाई, कई बार हुआ हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I
II
I
I
I
I- एजेंट आपस में भिड़े, बुलानी पड़ी फोर्स
I
I-मतगणना स्थल के अंदर ही एजेंट ले गए मोबाइल
I
I
I
I मतगणना के दौरान कई बार हंगामा हुआ। मतगणना एजेंट जरा-जरा सी बात पर आपस में भिड़ रहे थे, इस दौरान दो एजेंटों में तो हाथापाई तक हो गई। इसके चलते निर्वाचन अधिकारी को माइक से एनाउंस करके सुरक्षाकर्मियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद उनको वहां से बाहर निकाला गया।
I
I
I
Iमतगणना स्थल पर बड़ी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई थी। सुरक्षा के दावे इतने कड़े किए गए कि पत्रकारों को फोटो तक नहीं लेने दिया गया। मोबाइल पर रोक लगा दी गई, लेकिन मतगणना एजेंट उसके बाद भी मोबाइल लेकर जहां मतगणना हो रही थी वहां तक पहुंच गए। इसी के चलते कई बार झगड़ा भी हुआ। एक महिला ने हंगामा करते हुए पूर्व कांग्रेस विधायक राजकुमार को पंडाल से बाहर कराने की बात कही, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद महिला ने वहीं पर मोबाइल निकाल लिया और बूथ मतगणना स्थल के बाहर खड़े लोगों को फोन कर दिया। इसके बाद वहां पर हंगामा हो गया। इसके अलावा दूसरे पंडाल में ही एजेंट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इससे वहां पर हड़कंप मच गया। आरओ को माइक से एनाउंसमेंट करके फोर्स बुलवाकर उनको बाहर निकलवाना पड़ा। तिलक रोड की मतगणना के दौरान हंगामा हो गया। एक पक्ष ने हंगामा करते हुए पुनर्मतगणना की मांग की, दरअसल यहां से भाजपा की अनीता गर्ग ने जीत हासिल की थी।I