फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a dispute between outgoing Congress member

Dehradun News: कांग्रेस के निवर्तमान सभासद ने सिपाही की कार की चॉबी तोड़ी

Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
There was a dispute between outgoing Congress member
I-सिपाही और निवर्तमान सभासद में हुआ था विवाद, पुलिस ने किया चालान
विज्ञापन

I

I-कोतवाली पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने जताई नाराजगीI

मंडी चौक पर बीते सोमवार की रात कांग्रेस के निवर्तमान सभासद लवलेश शर्मा और सिपाही कुलदीप में विवाद हो गया। आरोप है कि निवर्तमान सभासद ने सिपाही की कार की चाबी तोड़ दी। हंगामे के चलते बाजार में काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने लवलेश शर्मा को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। विरोध में कांग्रेस कार्यकताओं ने कोतवाली में हंगामा काटा। पुलिस ने निवर्तमान सभासद के खिलाफ पुलिस एक्ट में 500 का चालान किया।


निवर्तमान सभासद लवलेश शर्मा मंडी चौक पर स्कूटी पर सवार थे। इस बीच सिपाही कुलदीप कार से आ रहे थे। वे सिविल ड्रेस में थे। स्कूटी बीच सड़क पर खड़ी थी। इस पर सिपाही ने हॉर्न बजाया तो निवर्तमान सभासद से कहासुनी हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पुलिसकर्मी ने निवर्तमान सभासद के साथ बदसलूकी की। इस कारण विवाद हुआ। कोतवाली पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद पुलिस ने निवर्तमान सभासद को रिहा कर दिया। मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। जान-बूझकर कांग्रेस के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने उनके सामने स्थिति स्पष्ट की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed