फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There was a bumper 19.48 percent voting between 12 and 2 pm

Dehradun News: दोपहर बारह बजे से दो बजे तक हुआ बंपर 19.48 फीसदी मतदान

Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 29 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
There was a bumper 19.48 percent voting between 12 and 2 pm
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में सहसपुर में दोपहर 12.00 बजे से दो बजे के बीच दो घंटों में सबसे अधिक 19.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, दोपहर दो बजे से शाम चार बजे के बीच मतदान प्रतिशत सबसे कम 14.04 फीसदी रहा। सुबह 10.00 बजे से 12.00 बजे तक 18.08 फीसदी और सुबह आठ से 10.00 बजे तक 16.07 फीसदी तक मतदान हुआ था।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए सहसपुर में 247 मतदेय स्थल बनाए गए थे। सोमवार को सुबह आठ बजे मतदान प्रकिया शुरू हो गई थी। सुबह 10.00 बजे तक 20,584 मतदाताओं ने मतदान किया। उसके बाद सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 23,175 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर 12.00 बजे से दो बजे तक 24,946 मतदाताओं ने मतदान किया। दोपहर दो बजे के बाद मतदान में कुछ कमी आई। इस दौरान 18,457 मतदाता मतदान कर चुके थे। शाम पांच बजे तक 11,551 मतदाताओं ने मतदान किया था। खबर लिखे जाने तक कई मतदेय स्थलों पर मतदान जारी था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed