फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There should be no firecracker shops in crowded places and narrow streets.

Dehradun News: भीड़भाड़ वाले स्थान और संकरी गलियों में न हो पटाखों की दुकान

Thu, 10 Oct 2024 05:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
There should be no firecracker shops in crowded places and narrow streets.
अग्निशमन विभाग ने पटाखे की दुकान लगाए जाने के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। नगर स्थित एक विवाह स्थल में हुई बैठक में व्यापारियों को सलाह दी गई कि अग्नि सुरक्षा की दृष्टि से पटाखों की दुकान भीड़भाड़ वाले स्थान और संकरी गलियों में न लगाएं।
विज्ञापन


सेलाकुई के अग्निशमन केंद्र प्रभारी ईशम सिंह ने कहा कि पटाखों की बिक्री बेहद संवेदनशील है। दुकानदार को बहुत सावधानी बरतनी होती है। यदि पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारी किसी एक स्थान को चिह्ति करें तो वह सुरक्षा की दृष्टि से ठीक रहेगा। उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में पटाखों की बिक्री करना दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके माध्यम से एसडीएम से भी बात की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों को बिना लाइसेंस के पटाखे नहीं बेचने की सलाह दी। बैठक में व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज पंवार, अनीत कुमार, हिमांशु गौड़, प्रकाश आदि मौजूद रहे। स
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed