{"_id":"6613025e36e5d7a2de0e2204","slug":"there-is-traffic-jam-every-day-in-tuni-market-people-are-worried-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-386789-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: त्यूणी बाजार में आए दिन लग रहा जाम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: त्यूणी बाजार में आए दिन लग रहा जाम, लोग परेशान
विज्ञापन
आए दिन जाम लगने से त्यूणी बाजार के लोग परेशान हैं। पार्किंग की सुविधा न होने के कारण समस्या उत्पन्न हो रही है। लोग अपने वाहन सड़क पर ही बेतरतीब ढ़ंग से खड़ा कर देते हैं। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, मनोज बिजल्वाण, दिनेश चौहान, पीके रावत, अशोक शर्मा का कहना है कि जाम के चलते आम लोगों के साथ ही दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। ग्राहकों को दुकान तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट जाते हैं। त्यूणी बाजार कई गांवों का केंद्र बिंदु हैं। बाजार पड़ोसी राज्य हिमाचल और पड़ोसी जिले उत्तरकाशी से सटा हुआ है। इस कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। विकासनगर से हिमाचल जाने वाले वाहन भी यहां से होकर गुजरते हैं।
थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी त्यूणी आशीष रवियान ने बताया कि बाजार में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। वाहन सड़क पर ही खड़े रहते हैं। बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन