फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is not a single special train in Doon on Holi.

होली पर्व के मद्देनजर दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन, देहरादून के खाते में नहीं आई एक भी होली स्पेशल ट्रेन

Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
There is not a single special train in Doon on Holi.
होली पर्व पर लोग अपने घरों पर आ-जा सकें, इसके लिए उत्तर रेलवे की ओर से दो दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। समस्या यह है कि इनमें से एक भी स्पेशल ट्रेन का संचालन देहरादून से नहीं किया जा रहा है। ऐसे में राजधानी में बड़ी संख्या में रहने वाले यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल और झारखंड के लोगों को त्योहार में घर जाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ेगी। क्योंकि इन राज्यों के लिए जाने वाली ट्रेनें अभी से ही फुल हो गई हैं। इनमें से कई ट्रेनों में तो वेटिंग टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को परिवहन निगम की बसों में ही सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

त्योहारों पर बड़ी संख्या में घर जाने वाले यात्रियों को देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है। इस बार होली के लिए भी उत्तर रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है पर समस्या यह है कि देहरादून के खाते एक भी स्पेशल ट्रेन नहीं आई है। देहरादून से संचालित होने वाली ज्यादातर ट्रेनों में सिर्फ 18 कोच की व्यवस्था होने की वजह से होली, दीपावली जैसे पर्वों पर सीटों को लेकर मारामारी हो जाती है। आलम यह है कि देहरादून से संचालित होने वाली देहरादून- हावड़ा उपासना एक्सप्रेस, देहरादून- प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस, देहरादून- वाराणसी जनता एक्सप्रेस, देहरादून- कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस, देहरादून- उज्जैन एक्सप्रेस, देहरादून- मुजफ्फरपुर राप्तीगंगा एक्सप्रेस, देहरादून- गोरखपुर- राप्तीगंगा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में तमाम सीटें फुल हो गई हैं। देहरादून - प्रयागराज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें जो दैनिक संचालित होती थी उन्हें सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा है, जिसकी वजह से भी यात्रियों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही हैं। संगम ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तिवारी और पूर्वा सांस्कृतिक मंच के संस्थापक सचिव सुभाष झा ने रेलवे बोर्ड से मांग की है कि यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के यात्री होली पर्व पर अपने घरों को जा सके, इसके लिए देहरादून से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय रेलवे बोर्ड और उत्तर रेलवे के स्तर से लिया जा सकता है। इस संबंध में मंडल मुख्यालय से कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। फिलहाल देहरादून से सभी ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित कर दिया गया है यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक
देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस में लगाया गया एक अतिरिक्त स्लीपर कोच
देहरादून। स्टेशन अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने बताया कि शनिवार को इंदौर जाने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया गया है। फिलहाल यह कोच केवल एक बार की यात्रा के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed