फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is no shortage of talent in Uttarakhand, bus platform is needed

उत्तराखंड में नहीं टैलेंट की कमी, बस प्लेटफॉर्म की जरूरत

Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
There is no shortage of talent in Uttarakhand, bus platform is needed
प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करती अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेहा राणा। संवाद - फोटो : DEHRADUN
भारतीय महिला क्रिकेट की सदस्य और ऑलराउंडर उत्तराखंड की बेटी स्नेह राणा मंगलवार को ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन प्लेटफार्म की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उत्तरांचल प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के दौरान स्नेह राणा ने कहा कि आज हर क्षेत्र में लड़कियां बेहतर से बेहतर कार्य कर रही हैं और आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि अब बीसीसीआई ने राज्य में एसोसिएशन गठित कर दी है। इससे काफी महिला क्रिकेटर आगे आ रही हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल के बाद उन्हें भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में अवसर मिला है और इस अवसर को उन्होंने इंग्लैंड में भुनाया है। स्नेह राणा के कोच नरेन्द्र शाह ने कहा कि नौ वर्ष की उम्र में स्नेह ने लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब से परेड ग्राउंड के एक छोटे से हिस्से से खेलना शुरू किया और इसका श्रेय कोच किरन शाह को जाता है, जो उनके गांव में पहुंची और वहां से स्नेह जैसे हीरे को तराशा।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी व संचालन राजू पुशोला ने किया।। इस अवसर पर क्लब के कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, विकास गुसांई, लक्ष्मी बिष्ट, अजय राणा, श्रीनिवास पंत, मनोज जायडा, दीपक फरस्वाण, भगवती प्रसाद कुकरेती उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed