{"_id":"66fb3b9f63a4f23bf20e20d6","slug":"there-is-no-ncc-facility-for-the-students-of-jaunsar-bawar-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-514737-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जौनसार बावर के छात्र-छात्राओं के लिए नहीं है एनसीसी की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जौनसार बावर के छात्र-छात्राओं के लिए नहीं है एनसीसी की सुविधा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनसार बावर क्षेत्र के इंटर व डिग्री काॅलेजों में एनसीसी के प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे छात्र-छात्राएं सेना भर्ती के लिए सहायक बनने वाले प्रशिक्षण से वंचित हो जाते हैं। कुछ छात्र प्रशिक्षण लेने के लिए दूसरे जगहों पर नामांकन कराते हैं।
जौनसार बावर क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए 33 इंटर कॉलेज व तीन डिग्री कॉलेज हैं। सभी जगहों पर एनसीसी के प्रशिक्षण की सुविधा नहीं मिलती है। साहिया इंटर कालेज में वर्ष 2008 में एनसीसी पाठयक्रम खोला गया था, वर्ष 2011 में उसे बंद कर दिया गया। स्थानीय निवासी बलबीर सिंह, कुंवर सिंह, मोहन लाल शर्मा का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं में सेना में भर्ती होने का जज्बा अधिक होता है। इसके लिए एनसीसी का प्रशिक्षण सहायक बनता है। उन्होंने बताया कि एनसीसी का प्रशिक्षण लेने की इच्छा रखने वाले छात्र-छात्राओं को विकासनगर या फिर दूसरे स्थानों पर प्रवेश लेने की मजबूरी रहती है। उधर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सरकार और शिक्षा विभाग का प्रयास है कि अधिकतर विद्यालयों में एनसीसी पाठयक्रम संचालित कराए जाएं। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर आवश्यक प्रयास किया जा रहा है।