फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is growing resentment among traders due to not lighting the bonfire

Dehradun News: अलाव नहीं जलाए जाने से व्यापारियों में बढ़ रहा रोष

Sat, 14 Dec 2024 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
There is growing resentment among traders due to not lighting the bonfire
- प्रशासन के आदेश के बावजूद भी नहीं जलाए जा रहे अलाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
त्यूणी। बाजार क्षेत्र में अलाव नहीं जलाए जाने को लेकर व्यापारियों में तहसील प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। व्यापारियों ने प्रशासन के आदेशों के बावजूद भी अलाव नहीं जलाने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
सर्दी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही जिला प्रशासन व तहसील प्रशासन के उच्चाधिकारियों ने सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए थे। बावजूद, त्यूणी बाजार क्षेत्र से लेकर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे व्यापारियों में स्थानीय प्रशासन के खिलाफ रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीर रावत, गोलू चौहान, दीक्षित चौहान, मनोज बिजल्वाण, दिनेश चौहान, हरीश कुकरेजा, राहुल आदि ने कहा कि अधिकारियों के दिशा-निर्देश के बाद भी अलाव नहीं जलाने के मामले में उनके माध्यम से तहसील प्रशासन से बात की गई लेकिन इसका भी कोई असर प्रशासन के स्थानीय अधिकारियों पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि शीघ्र ही अलाव की व्यवस्था नहीं की गई तो उन्हें मजबूरन धरने-प्रदर्शन करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार सरदार सिंह राणा ने कहा की संबंधित क्षेत्र के उपनिरीक्षकों को अलाव जलाने के लिए कह दिया गया है। तत्काल ही लोगों को सर्दी से बचाव के लिए अलाव की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed