फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is an abundance of destitute cattle in the Nagar

Dehradun News: सड़कों पर गोवंशों की भरमार, नहीं हो रहा घायलों का उपचार

Tue, 19 Sep 2023 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
There is an abundance of destitute cattle in the Nagar
नगर पंचायत के पास नहीं कांजी हाउस
विज्ञापन




पशु चिकित्सालय भी कई माह से पड़ा बंद



नगर पंचायत क्षेत्र में निराश्रित गोवंशों की भरमार है। आए दिन ये गोवंश दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। दुर्घटनाओं में लोगों के साथ गोवंश भी घायल हो रहे हैं। नगर पंचायत के पास गोवंशों को रखने के लिए कांजी हाउस नहीं है, वहीं पशु चिकित्सालय में भी कई माह से ताला लटका है, ऐसे में घायल और बीमार गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के निर्देश के बाद भी नगर पंचायत निराश्रित गोवंशों को रखने की व्यवस्था नहीं कर रहा है।



सेलाकुई में दून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिनभर निराश्रित गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। आए दिन सड़क से गुजरते गोवंश वाहनों से टकरा जाते हैं। कभी सड़क पर आवाजाही कर रहे वाहन आपस में लड़ते गोवंशों की चपेट आ जाते हैं। गोवंश आपसी संघर्ष में सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर देते हैं।
विज्ञापन


सेलाकुई के पूर्व प्रधान विजयपाल बर्तवाल ने बताया कि दो दिन पहले नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से निराश्रित गोवंशों को लेकर बात हुई थी। उन्होंने गोवंशों को फिलहाल गोशाला में भेजने की बात कही थी, लेकिन उसके बाद न गोवंशों को पकड़ा गया, न ही गोशाला भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्थानीय निवासी संजय सहगल, शेखर बंसल, सुमित राणा, पूरन सिंह ने कहा कि जब तक कांजी हाउस नहीं बनता, तब तक नगर पंचायत गोवंशों को गौशाला में रखने की व्यवस्था करे। उन्होंने बंद पड़े पशु चिकित्सालय को भी खुलवाने की मांग की।





वर्जन

नगर निगम देहरादून के कांजी हाउस में गोवंशों को भेजने के लिए पत्र लिखा गया था। निगम प्रशासन की ओर सेअब तक कोई जवाब नहीं मिला है। फिलहाल के लिए गोवंशों को गोशाला में भेजने की व्यवस्था की जा रही है।


एमएल शाह, अधिशासी अधिकारी





सेलाकुई पशु चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक अवकाश पर चल रहे हैं। उनके स्थान पर जल्द दूसरे चिकित्सक को भेजा जाएगा। घायल पशुओं के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाएगी।



डॉ. विद्यासागर कापड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed