फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a possibility of fake drugs recovered from vehicles

वाहनों से बरामद दवाओं के नकली होने की आशंका!

Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
There is a possibility of fake drugs recovered from vehicles
सहसपुर में दवाइयों की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार। - फोटो : VIKAS NAGAR
सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वाहनों से बरामद हुई कई दवाइयों के प्रारंभिक जांच के बाद नकली होने की आशंका व्यक्त की गई है। जिसके बाद पुलिस ने दवाइयों को सीज कर दिया है। जांच पूरी होने के बाद ही संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर को दवाइयां ले जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि बृहस्पतिवार को पुलिस ने सहसपुर बाजार में चेकिंग के दौरान एक बोलेरो और एक आई-20 कार से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की थी। दवाइयों के नकली होने की आशंका पर पुलिस ने मामले की जांच के लिए मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को बुलाया था। जांच के दौरान दवाओं का अभिवहन करने वाले लोगों के लाइसेंस और बिल पूरी तरह से ठीक मिले थे, लेकिन दवाओं के नामों को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने आशंका व्यक्त की है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वाहनों से बरामद कुछ दवाओं के नामों को लेकर असमंजस है। दवाओं के नाम उस तरह से नहीं है जिस तरह से होने चाहिए। ऐसे में दवाओं को सीज कर दवा निर्माण करने वाली कंपनियों से दवाओं के असली और नकली होने के बारे में पूछा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि जांच पूरी होने तक दवाओं को सीज कर दिया गया है। जांच के दौरान दवाएं यदि नकली मिली तो संबंधित डिस्ट्रीब्यूटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed