फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   There is a pile of filth in the Sadar Tehsil Complex of

दून तहसील : जिम्मेदारी के फेर में हर मंजिल पर कूड़े के ढेर

Wed, 11 Oct 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
There is a pile of filth in the Sadar Tehsil Complex of

विज्ञापन



Iएसडीएस कार्यालय से लेकर करीब दर्जन भर बड़े विभाग होते हैं संचालित, गंदगी के कारण खड़ा हो पाना भी मुश्किलI

राजधानी के सदर तहसील कॉम्प्लेक्स में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यहां हर मंजिल पर लगे कूड़े के ढेर तहसील प्रशासन की साख पर बट्टा लगा रहे हैं। कई आईएएस अफसर इस बिल्डिंग में बैठते हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।



कॉम्प्लेक्स में एसडीएस सदर कार्यालय से लेकर करीब दर्जन भर बड़े विभाग हैं, इसके बाद भी यहां गंदगी का हाल ऐसा है कि कुछ पल खड़े हो पाना भी बेहद मुश्किल है। सीढि़यों से लेकर कॉम्प्लेक्स का प्रत्येक कोना कूड़े से अटा पड़ा है। पान मसाले की पीक दीवारों पर ऐसी प्रतीत होती है कि सालों से यहां सफाई नहीं हुई। वहीं, कॉम्प्लेक्स में बने सरकारी कार्यालय अंदर से चमचमाते रहते हैं, जबकि बाहर निकलते ही भीषण दुर्गंध और गंदगी से लोगों का सामना होता है।
विज्ञापन


यहां सिर्फ सरकारी कार्यालय ही नहीं बड़ी संख्या में दुकानें भी हैं। शहर का बड़ा हिस्सा यहां पर खरीदारी और सरकारी कार्यों के लिए आता है। गंदगी के ढेर यहां लोगों की मुश्किलें बढ़ाते हैं। दुकानदारों ने बताया कि सफाई की यहां कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iशौचालय ‘नहीं’ सिस्टम पर तालाI



सौ से अधिक दुकान वाले इस कॉम्प्लेक्स में शौचालय की व्यवस्था तो है, लेकिन इस पर ताला लगा दिया गया है। खरीदारी करने आए मोहित नेगी बताते हैं कि शौचालय पर ताला होने के कारण परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि यह ताला शौचालय पर नहीं, बल्कि तहसील के सिस्टम पर लटका हुआ है।





Iसिर्फ अफसरों के लिए है लिफ्टI

कॉम्प्लेक्स में लिफ्ट भी लगी है, लेकिन आम लोगों को इसका लाभ नहीं मिलता। सभी मंजिलों पर लगी लिफ्ट के बटन टूटे हुए हैं। दुकानदारों ने बताया कि लिफ्ट चलने से आम लोग सीढि़यों से आवाजाही नहीं करते, ऐसे में उनका धंधा मंदा रहता था। इस वजह से उन लोगों ने बटन तोड़ दिए। अब सिर्फ पार्किंग एरिया से लिफ्ट चलकर पांचवीं मंजिल तक जाती है। इसका लाभ अफसर ही उठा पाते हैं। वहीं, आम लोग परेशान रहते हैं।



I
I

Iकॉम्प्लेक्स एमडीडीए ने बनवाया था। पिछले दिनों निरीक्षण में लिफ्ट के बटन टूटे मिले थे, जिसे ठीक कराया गया था। लोगों ने फिर बटन तोड़ दिए। यहां सफाई भी कराई गई थी। यह व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स है, इसमें लोगों को खुद सफाई के लिए जागरूक होना होगा। सफाई के लिए व्यवस्था बनानी होगी।

I

I
I

I- सोनिका, डीएम
I

I
I

I
I

Iयह कॉम्प्लेक्स में एमडीडीए ने नगर एवं आवास विभाग को सौंप दिया है। अब इसका रखरखाव करना उसकी जिम्मेदारी है। इसके बावजूद पिछले दिनों एमडीडीए ने यहां पर अभियान चलाकर सफाई कराई थी।
I

I- एमएस बर्निया, सचिव, एमडीडीएI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed