फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Diwali 2023 Dehradun News There is a huge demand for LED garlands in the

Dehradun: दीपावली पर बाजार तैयार, डेकोरेशन के लिए पावर पिक्सल एलईडी और सेंसर दीयों की डिमांड

Tue, 07 Nov 2023 02:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2023 02:20 PM IST
सार

पलटन बाजार, रामा मार्किट, धामावाला बाजार, धर्मपुर, देहराखास, करागी चौक और इंदिरा मार्किट में इलेक्ट्रिक की दुकानों में काफी चहल पहल है। लोग घरों की सजाने के लिए पावर पिक्सल लड़ियां, स्टार लाइट, सेंसर दीपक की खरीदारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Diwali 2023 Dehradun News There is a huge demand for LED garlands in the
दिवाली की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली की तैयारी के लिए बाजार सज गया है। घरों की डेकोरेशन करने के लिए इलेक्ट्रिक बाजार में एलईडी मालाओं की खूब मांग हो रही है। लोगों ने अभी से तरह तरह की रंग-बिरंगी एलईडी से घरों को सजाना शुरू कर दिया है। इस बार बाजार में पिक्सल लाइटों का जोर है। सेंसर दीये भी लोगों को लुभा रहे हैं। बीते साल के मुकाबले बाजार में इलेक्ट्रिक डेकोरेशन आइटम के दाम फिलहाल कम हैं।
विज्ञापन


पलटन बाजार, रामा मार्किट, धामावाला बाजार, धर्मपुर, देहराखास, करागी चौक और इंदिरा मार्किट में इलेक्ट्रिक की दुकानों में काफी चहल पहल है। लोग घरों की सजाने के लिए पावर पिक्सल लड़ियां, स्टार लाइट, सेंसर दीपक की खरीदारी कर रहे हैं। पावर पिक्सल लड़ियों की अधिक मांग है। इलेक्ट्रिक सामान बेचने वाले चांद अहमद ने बताया कि इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक सामान बीते साल की तुलना में 20 फीसदी तक सस्ते हैं।
विज्ञापन

CM Dhami: मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी, बीच किनारे किया योग, लोगों से की मुलाकात, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
इसी वजह बाजार में अधिक वैरायटी और आइटम हैं। पानी के सेंसर दीपक की खूब खरीद हो रही है। रॉकेट लॉचर और डायमंड आकार की पावर पिक्सल लड़ियां भी लोगों की पसंद बन रही हैं। 15 मीटर पिक्सल लाइट की कीमत 80 और 20 मीटर की 120 रुपये है। वहीं एलईडी लड़ी 12 मीटर 250 रुपये है। कॉप लड़ियां 90 मीटर की चार हजार और 25 मीटर 1100 रुपये तक बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed